कुंए में मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कुंए में मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त

कुंए में मिले अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई शिनाख्त


पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भरतकूप के बैहार गांव के कुएं में मिले महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शिनाख्त के लिए आसपास के कई थाने व अन्य जगह प्रयास किये, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। सोमवार को बैहार गांव के बाहर एक कुएं से कुछ बदबू आने पर मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो एक महिला का शव उतरा रहा था। सूचना पर थाना  प्रभारी प्रवीण सिंह मय फोर्स पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। महिला के शरीर में बहुत कम कपड़े थे। उसके कपड़े अलग पानी में पडे थे।

पुलिस ने आसपास के थानों में फोटो भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर फेंकने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 35 साल है। पीले रंग का ब्लाउज, नीले रंग का पेटीकोट व हाथ की आठ उंगलियों में चांदी की अंगूठी, चूड़ी व पायल आदि पहने थी। हर प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं हुई तो नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया गया है।