भाजपा, सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का दिखा जोर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा, सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का दिखा जोर

भाजपा, सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का दिखा जोर

भाजपा, सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का दिखा जोर
 


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका चित्रकूट में भाजपा उम्मीदवार व सपा के बीच टक्कर देखी गई। इनके बस्ते में अधिक भीड़ भाड़ रही, जबकि मानिकपुर में भाजपा, सपा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का भी जोर देखा गया। कहा जा रहा है कि यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी बाजी मार सकता है, जबकि मऊ नगर पंचायत में भाजपा, सपा, सहित निर्दलीय प्रत्याशी के बीच टक्कर देखी गई। कहा जा रहा कि यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है। इस लिए कोई भी प्रत्याशी बाजी मार सकता है। राजापुर कस्बे में भाजपा व एक निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला देखा गया। सभी सीटों पर राजनैतिक दल भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा  सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशी के जीत के दावे करते रहे हैं।