भाजपा ने लवकुश चतुर्वेदी को बनाया दुबारा जिलाध्यक्ष चित्रकूट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा ने लवकुश चतुर्वेदी को बनाया दुबारा जिलाध्यक्ष चित्रकूट

नए भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी

नए भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट 

शुक्रवार को कई दिनों से ऊहापोह की स्थिति पर भाजपा ने विराम लगा दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी पर फिर से दांव लगाया है। मनोनयन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। चित्रकूट जिला बनने के बाद अब तक भाजपा के नौ जिलाध्यक्ष हो चुके हैं। जिनमें यह पहली बार हुआ कि लवकुश की दुबारा ताजपोशी की गई है।

जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्र के रमयापुर गांव के निवासी हैं। इनके परिवार के कई सदस्य गांव के प्रधान रह चुके हैं। इसके पूर्व 2007 मेें जिलाध्यक्ष पद रह चुके हैं। इसके साथ ही बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य बनाया गया था। साथ ही विधानसभा व नगर पालिका चुनाव में प्रभारी बनाए गए थे।

दुबारा जिलाध्यक्ष बनने पर सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी, रामसागर चतुर्वेदी, प्रेम वाल्मीकि, लवकुश यादव, शैलेंद्र सोनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है।

कार्यकर्ताओं से मिलकर करेंगें काम: जिलाध्यक्ष
डाक बंगले में नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि पार्टी के हित में सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे। पार्टी के नेताओं के निर्देश पर कार्य किया जाएगा। जिले के विकास के लिए भी पूरा प्रयास होगा। किसी से उनका मतभेद नहीं है। संगठन का मजबूत करने के लिए सदस्यता पर जोर देंगे।

लोकसभा चुनाव में हो सकता है फायदा

भाजपा ने लोकसभा के चुनाव के पहले ब्राम्हण वर्ग से लवकुश चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष बनाकर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। चित्रकूट में सबसे अधिक ब्राम्हण मतदाता हैं। जिससे माना जा रहा कि इस वर्ग को खुश करने के लिए लवकुश को जिलाध्यक्ष बनाया है। जिससे लोकसभा के चुनाव में भाजपा को फायदा हो सकता है। वही कहा जा रहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान कौन पार्टी का प्रत्याशी होगा। इस पर निर्भर होगा।

अब तक बनाए गए जिलाध्यक्ष

जिले में अभी तक भाजपा के बने जिलाध्यक्ष स्व. मार्केण्डेय द्विवेदी, मदन गोपाल शुक्ला, भोलानाथ गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, अशोक जाटव, स्व. जयविजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, चंद्र प्रकाश खरे रहे हैं।