भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चित्रकूट मे करेंगे चुनावी जनसभा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चित्रकूट मे करेंगे चुनावी जनसभा

jp


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

भाजपा में चल रही गुटबाजी और भीतरघात साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुवार को चित्रकूट आ रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह पटेल के ऊपर पार्टी ने दोबारा भरोसा करते हुए उन्हें मैदान पर उतारा है। जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ता और विशेष वर्गों में नाराजगी देखने को मिल रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा सांसद और प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के चुनाव चिन्ह कमल में वोटों की अपील करेगे। दोपहर  12 बजे शहर कोतवाली के बेड़ीपुलिया स्थित ग्राउंड में जेपी नड्डा चुनावी जनसभा को  संबोधित करेगे। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 9 मई गुरुवार को शहर के गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय बेडीपुलिया के आगे स्थान पर  सभा को संबोधित करेंगे। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल, लोकसभा प्रभारी ब्रेज किशोर गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल यादव सहित अन्य ने डेरा डाल दिया है। इन सभी ने सांसद आरके पटेल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी बांटी गई।

सभा में आने वाली भीड़ को धूप से बचाने व पानी का इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया गया है।इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा का कार्यक्रम लालता रोड पर तय था किन्हीं कारण से इसे मुख्यालय के पास किया गया है। शहर से सटे हाईवे किनारे इस स्थल पर मंगलवार को टेंट व मंच लगाया जा रहा था लेकिन भाजपा के कुछ नेताओं ने इसे छोटा बताकर बदला दिया है। अब विशाल टेंट व मंच लगाया जा रहा है।