भाजपा ने मछुआ समुदाय को दी योजनाएं: मंत्री

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा ने मछुआ समुदाय को दी योजनाएं: मंत्री

जनसभा को सम्बोधित करते मंत्री

जनसभा को सम्बोधित करते मंत्री


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

निषाद पार्टी सुप्रीमो कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने राजापुर कस्बे में आयोजित सभा में मछुआ समाज के लोगों से संवैधानिक मछुआ एससी आरक्षण जनसंपर्क अभियान के तहत आगामी 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में पहुंचने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने मछुआ आरक्षण के मामले पर मछुआ समाज को गुमराह करने का काम किया था। बताया कि मुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया को मछुआ आरक्षण के संबंध में पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। पत्र के उत्तर में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में केवट, मल्लाह, बिंद समेत 17 जातियां मछुआ समाज की उपजातियां है। श्री निषाद ने कहा की मछुआ समाज को कभी मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ नही मिला। पूर्व की सरकारों ने मछुआ समाज को योजनाओ से वंचित रखा।

प्रदेश में अब प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, निषादराज बोट योजना, मछुआ कल्याण कोष, प्रधानमंत्री मछुआ बीमा योजना आदि कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिससे मछुआ समाज को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।