भाजपा ने तीन सीटो पर उतारे सवर्ण प्रत्याशी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा ने तीन सीटो पर उतारे सवर्ण प्रत्याशी

भाजपा द्वारा घोषित  नगरपालिका  व नगर पंचायत  के घोषित प्रत्याशी

भाजपा द्वारा घोषित  नगरपालिका  व नगर पंचायत  के घोषित प्रत्याशी


:नगर पालिका से नरेन्द्र लड़ेंगें चुनाव, नामांकन आज

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भाजपा ने जिले की एक नगर पालिका सहित तीन नगर पंचायतों के लिए रविवार को प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिससे समर्थकों में खुशी की लहर है।
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम से नरेंद्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत से संजीव मिश्रा, मऊ नगर पंचायत से अमित द्विवेदी व मानिकपुर नगर पंचायत से बिट्टी कोल को टिकट दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने बताया कि जिले की एक नगर पालिका व तीनों नगर पंचायतों से प्रत्याशियों की घोषणा की गई है, जो सोमवार को नामांकन करेंगे।

पिछली बार सपा से जीतने के बाद थाम लिया था भाजपा का दामन

भाजपा ने नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम से नरेंद्र गुप्ता को टिकट दिया है। जिससे समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। इसके पहले भी वह नगर पालिका परिषद चित्रकूट के निर्वतमान अध्यक्ष रहे हैं। भाजपा ने कई दिनों बाद प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिसमें मात्र नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम से नरेंद्र गुप्ता को टिकट दिया है जो पिछले नगर पालिका के चुनाव में समाजवादी पार्टी से जीतकर अध्यक्ष बने थे। उनके खिलाफ एक मामला दर्ज होने पर वह कई दिनों तक सुर्खियों में रहे। लगभग दो वर्ष बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार भी उन्होंने भाजपा से ही टिकट मांगा था। जिस पर हाइकमान ने विश्वास करते हुए टिकट दिया है। जिस पर उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।