भाजपा ने समारोह कर मतदाताओं का जताया आभार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा ने समारोह कर मतदाताओं का जताया आभार

मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम मे संबोधित करते पूर्व सांसद

मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम मे संबोधित करते पूर्व सांसद


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

भारतीय जनता पार्टी ने भजन संध्या स्थल पर मतदाता सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता सबसे बड़ी ताकत हैं। मतदाता ने जिस प्रकार भाजपा को समर्थन और विश्वास दिया है उससे और भी दृढ़ संकल्पित होकर हित में कार्य करने के लिए प्रेरित हुए हैं। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा की तीसरी बार विजय सुनिश्चित हुई हैै। यह विजय रथ आगे भी निरंतर बढ़ता रहेगा। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर देश के मतदाताओं ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है। पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सभी मतदाताओं का अभिनंदन तथा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भी आभार जिन्होंने रात दिन मेहनत कर भाजपा को जिताया है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, दिनेश तिवारी, शिव शंकर सिंह, ब्रजेश पांडेय, अर्पित जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, राजेश्वरी द्विवेदी, अखिलेश रैकवार, विनीता द्विवेदी, हेमन्त सिंह, सच्चिदानंद गर्ग, श्रवण पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।