भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपाईयों ने मनाया बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस

साहेब

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्माण दिवस पर सफाई कर्मियों को कम्बल वितरित करते भाजपा जिलाध्यक्ष


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर कर्वी नगर के बस स्टैन्ड मे जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान सफाई कर्मियो को कम्बल वितरित किए गए। इसके उपरान्त निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मे विचार गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर समतामूलक, सामाजिक, राजनीतिक क्रांति के प्रणेता, महान विधिवेत्ता एवं सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाने वाले महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भारतीय संविधान के जनक थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम न्याय मंत्री बने। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा ने कहा कि अम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलम्विया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स अर्थशास्त्र मे डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को बढ़ावा दिया। श्रमिकों, किसानो और महिलाओ के अधिकारो का समर्थन किया।

डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि अम्बेडकर ने कहा था छुआछूत गुलामी से भी बद्तर है। इस मौके पर भागवत त्रिपाठी, आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, बृजेश पांडेय, तीरथ तिवारी, अर्पित जायसवाल, रामबाबू गुप्ता, हीरो मिश्रा, सुरेश अनुरागी, प्रेमलाल बाल्मीक, रवि गुप्ता, शशी मिश्रा, गोलू गर्ग, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

महाविद्यालय में हुई श्रद्धांजलि सभा

महामति प्राणनाथ महाविद्यालय में बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा. संतोष कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि 1891 में जन्मे डा अम्बेडकर सामाजिक न्याय और समता की भारत की खोज में एक परिवर्तनकारी व्यक्ति के रूप में उभरे थे। इस मौके पर प्रबंधक सुंदरलाल सुमन, आम्रपाली त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, अंकुर शुक्ला, राजेन्द्र कुमार पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्राध्यापक डा एस. कुरील ने किया।