भाजपा प्रत्याशी ने किया जन संपर्क

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भाजपा प्रत्याशी ने किया जन संपर्क

भाजपा प्रत्याशी ने किया जन संपर्क

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता ने जन संपर्क किया


संवाददाता  विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र गुप्ता ने जन संपर्क किया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल मे शहर मे विकास कार्य कराए गए हैं। जल निकासी की भारी समस्या थी। जिसको दूर किया गया है। चौराहो का चौडीकरण, पार्को का निर्माण, सुलभ शौचालय बनवाए गए हैं। आगे भी विकास के लिए भरपूर प्रयास होगा। विस्तारित क्षेत्रों में भी शहरो वाली सुविधाएं मुहैया कराने में कोर कसर नहीं छोड़ेंगें। इस मोके पर जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, आलोक पांडेय, पंकज अग्रवाल, हीरो मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, उज्जवल गुप्ता, गोलू गुप्ता, राजेश्वरी द्विवेदी, सुमित मिश्रा, श्रवण पटेल आदि मौजूद रहे।