भजन, रासलीला, संपूर्ण रामायण नाटिका ने बटोरी तालियां

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भजन, रासलीला, संपूर्ण रामायण नाटिका ने बटोरी तालियां

 राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार

राष्ट्रीय रामायण मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

राष्ट्रीय रामायण मेला महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ख्यातिलब्ध कलाकारों ने समां बांध दिया। इसी क्रम में भजन गायक रामाधीन आर्या मऊरानीपुर, दिनेश सोनी झांसी, लखनलाल यादव महोबा, रघुवीर यादव झांसी ने भजन और भाव नृत्य, राई नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संस्कृति कला संगम यश चौहान नई दिल्ली के नेतृत्व में रामायण नृत्य नाटिका, लाइट एण्ड साउण्ड के माध्यम से संपूर्ण रामायण की प्रस्तुतियों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम से वातावरण राममय हो गया। दर्शकों ने भी जमकर तालियां बजाई। देर रात तक रासलीला कलाकारों की ने प्रस्तुत कर दर्शकों को बांधे रखा। संचालन महामंत्री करुणा शंकर द्विवेदी ने किया।