मुक्ति का सुगम मार्गदर्शन कराती है भागवत: शास्त्री

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

मुक्ति का सुगम मार्गदर्शन कराती है भागवत: शास्त्री

संवाददाता विवेक मिश्रा

कथा सुनाते कथा व्यास


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत छीबों स्थित रामअभिलाष सिंह के आवास में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन रेरुवा से आए कथा व्यास विनय कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के पावन चरित्र का बखान करते हुए बताया कि भगवान भक्त के प्रेम के भूखे होते हैं। उउनकी कृपा केवल भक्ति के माध्यम से ही पाया जा सकता है।

कथा व्यास ने पांडवो के वंशज के प्रतापी राजाओं के चरित्र को भी संक्षिप्त रूप से परिभाषित किया। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का भी वर्णन किया। गोवर्धन लीला की कथा सुन श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। पूतना, अघासुर वध, माखन चोरी की भी कथा का रसपान श्रोताओं को कराया। रुक्मिणी विवाह की कथा के दौरान प्रेम और समर्पण का भाव दर्शाया।

संगीतमयी कथा के अवसर पर संगीतकार गायक शिवमोहन शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियो से श्रोताओं का मन मोहा। तबला वादक तीरथ की जुगलबंदी को श्रोताओं ने सराहा। इस मौके पर मुख्य यजमान लालती देवी सेवानिवृत शिक्षिका पत्नी राम अभिलाष सिंह सहित संजीव सिंह, दलवीर सिंह, पुष्पराज सिंह, प्रकाश सिंह, लालबहादुर सिंह, संतोष केशरवानी आदि श्रोागण मौजूद रहे।