डिजिटल प्रणाली से मैजिक दिखाएंगें बादशाह

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

डिजिटल प्रणाली से मैजिक दिखाएंगें बादशाह

टाउन हाल में पत्रकारों से रूबरू होते जादूगर बादशाह

टाउन हाल में पत्रकारों से रूबरू होते जादूगर बादशाह


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

जिले में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक मैजिक शो बुधवार से शुरू हो गया। जादूगर बादशाह सिंह व नवीन राय ने बताया कि यह जादू डिजिटल को बढ़ावा देता है। जिससे युवा पीढ़ी को सीखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहला शो 2007 में उड़ीसा में किया था। छत्तीसगढ़, मप्र में डिजिटल प्रणाली के माध्यम से युवाओं को जागरुक कर चुके हैं।

बताया कि मुख्यालय के टाउन हाल में यह शो लगभग डेढ घंटे का रहेगा। जिसमें स्वच्छता, स्मार्ट फोन, मनोरंजन पर आधारित फैमिली शो होगा। मैजिक शो के संचालक बादशाह सिंह ने बताया कि 16 वर्षो से जादू की दुनिया से जुड़े हैं। 25 लोगों की टीम है। बताया कि 23 जनवरी तक मैजिक शो होगा।