गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने लगाई फांसी,मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने लगाई फांसी,मौत

गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने लगाई फांसी


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

 महिला ने घर के अंदर साड़ी से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।


राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी पिता मेवालाल व भाई मनोज कुमार ने बताया कि शिवकुमारी (28) की शादी वर्ष 2019 में कर्वी कोतवाली अंतर्गत कांडी खेरा निवासी अर्जुन वर्मा से हुई थी। वह अक्सर पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करते थे। कई बार समझौता भी हो चुका था। गुरुवार की दोपहर को घर के अंदर साड़ी से शिवकुमारी ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद ससुराली जनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शहर कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। घरेलू विवाद के चलते यह घटना घटित हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।