अलोक ने वनस्पति विज्ञान विषय पर हासिल की पीएचडी उपाधि

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

अलोक ने वनस्पति विज्ञान विषय पर हासिल की पीएचडी उपाधि

lk

अलोक ने प्राप्त की पीएचड़ी की उपाधि


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के शोधार्थी आलोक कुमार पुत्र रमेश प्रसाद निवासी ग्राम भगनपुर साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने वनस्पति विज्ञान विषय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है।

शोधकार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण था। शोध कार्य का क्षेत्र चित्रकूट वन परिक्षेत्र रहा। जिसका क्षेत्रफल करीब 189.2 वर्ग किमी था। उन्होंने इस घनघोर जंगल के अंदर जाकर घास से लेकर विशालकाय वृक्षों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला कि एक साल में इन वनस्पतियों द्वारा कितनी कार्बनडाइ ऑक्साइड गैस भोजन के रूप में प्रयुक्त की जाती है और उनका यह शोध कार्य सफल भी रहा।

यह कार्य 2019 से लेकर 2024 तक पूर्ण हुआ। रीवा विश्वविद्यालय से आए प्रो स्कंद मिश्रा की गहन परीक्षा में खरे उतरने के बाद उनको यह उपाधि प्रदान की गई। ऐसे शोध कार्य निश्चय ही पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस कार्य में प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से उनके परिवार का सहयोग सराहनीय रहा है।