मरीजो को फल बांट मनाया अखिलेश का जन्मदिन

मरीजो को फल बांटते
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव एवं पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल की अगुवाई में सपाईयों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों के बीच फल, बिस्किट बांटें गए।
जिला कार्यालय में उनके चित्र पर हल्दी चन्दन का तिलक लगा दीर्घायु की कामना की गई। इसके उपरांत 51 किग्रा का केक काटकर जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
चित्र पर रोली चंदन लगा जन्मदिन मनाते सपाई
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जागेश्वर यादव व रामसनेही निषाद ने अपने गीतों के माध्यम से बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मोत्सव पीडीए पेड़ लगाओ पखवाड़ा के रूप में मनाया जायेगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने गांव में पौधरोपण कर वृक्ष जरूर तैयार करें। बस स्टैंड में पार्टी नेता सूरज सिंह पटेल ने लोगों को हलवा बांटकर अखिलेश के दीर्घायु होंने की कामना की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेंद्र यादव, सचिन रस्तोगी, मो.गुलाब खान,सीताराम कश्यप,सियाराम गुप्ता,उमाकांत यादव, सत्यनारायण पटेल,राजा यादव,शीलू यादव,हरी यादव,रमा यादव,अंजू सोनी,मान सिंह पटेल,राजा साहू,रामनरेश अग्रहरी आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव लवलेश यादव,लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्भय पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की।इस मौके पर युवजन सभा के जिला सचिव रामबाबू यादव,सूरज सिंह पटेल,अनुरुद्ध यादव,मीडिया प्रभारी प्रिंस यदुवंशी,राजेश यादव, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
मऊ नगर पंचायत स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भैयालाल यादव ने केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी और दीर्घायु होने की कामना किया।
इस दौरान उदयभान सिंह पटेल,भोलानाथ खंगार,लालू मोदनवाल,पंकज यादव,पवन कुमार ओझा, सच्चिदानंद मिश्रा,राधेश्याम पांडेय,शुभम निषाद, अखिलेश सिंह पटेल,दिनेश,अखिलेश सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।