इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करेगें आप कार्यकर्ता

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करेगें आप कार्यकर्ता

 पत्रकार वार्ता करते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष

पत्रकार वार्ता करते आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने के लिए निर्देशित किया हैं।

आप के जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा का संकल्प पत्र महज जुमला पत्र है। जिससे महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है। भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने वादा किया था 20 करोड़ नौकरियां, कालाधन वापसी, 15 लाख रुपया खातो में भेजने, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान देंगें। 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। चार सौ का सिलेंडर 12 सौ रुपए का हो गया। आटा, दाल, दूध, तेल, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है। आम आदमी बेहाल है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है। फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता जेल का जबाब वोट से देगी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवशंकर सिंह पटेल के पुत्र डॉ अंकुर सिंह ने अपील किया कि गठबंधन प्रत्याशी का समर्थन करें। 

इस मौके पर मान सिंह पटेल, जितेन्द्र गोयल, नर्वदा प्रसाद यादव, डा. रमाकांत गुप्ता, अजीत कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।