कार्यवाही से डरने वाले नहीं आप कार्यकर्ता: शुक्ला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कार्यवाही से डरने वाले नहीं आप कार्यकर्ता: शुक्ला

पत्रकारों से रूबरू होते आप  के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला

पत्रकारों से रूबरू होते आप  के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने रविवार को पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि भाजपा के दबाव में ईडी काम कर रही है। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने से पहले समन तक नहीं भेजा गया। यह पूरा मामला फर्जी, बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। पार्टी कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं है। आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। गिरफ्तारी से आमजन में भारी रोष है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में  कभी सांसद संजय सिंह का नाम नही लिया। अब विरोधाभास के चलते अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलाया जा रहा है। 12 घंटे ईडी की रेड चली। जिसमे घर का कोना तक छान डाला, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बावजूद गिरफ्तार किया है। ईडी भाजपा के दबाव में काम कर रही है।

इस मौके पर डॉ. रमाकांत गुप्ता, श्याम बाबू त्रिपाठी, प्रेमचन्द्र पटेल, प्रमोद कुमार सोनी मौजूद रहे।