गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन देकर किया रिहाई की मांग

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन देकर किया रिहाई की मांग

गिरफ्तारी के विरोध में आप का प्रदर्शन

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी


राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन देकर किया रिहाई की मांग

संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। तहसील परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है।

सोमवार को आप के जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर से नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति संबोधित सौपे गए ज्ञापन में कहा कि सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय, विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है। भाजपा की तानाशाही चरम पर है। जिसे तत्काल रोका जाए। इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन में मांग किया कि मामले की जांच कराकर डिप्टी सीएमम समेत सभी आप नेताओं को रिहा कर बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाये। इस मौके पर नर्वदा प्रसाद यादव, योगेन्द्र कुमार रैकवार, दिलीप सिंह पटेल, सुरेश सिंह, महफूल अहमद, राजबहादुर साहू, शिवप्रकाश सिंह, लवदीप सिंह, अली हसन, कल्लू खान, शंकर दयाल अग्रहरि, अनिल शुक्ला, कुबेर प्रसाद पाल, अमरनाथ पाल, अनुरुद्ध सिंह यादव, शिवशंकर, सूरज श्रीवास्तव, आकाश नागर, श्यामबाबू त्रिपाठी, डॉ रमाकांत गुप्ता, अविनाश चंद्र त्रिपाठी, आशीष त्रिपाठी, सन्तोष त्रिपाठी, रूखसाना बेगम, महबूब खान, मो. इस्ताक, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।