प्राइड आफ सनातन से विभूषित हुए जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

प्राइड आफ सनातन से विभूषित हुए जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज

प्राइड आफ सनातन से विभूषित हुए जगदगुरु

देश को विश्व गुरु बनाने में संतों, ऋषि, मुनियों का सदैव ही योगदान रहा है।


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। देश को विश्व गुरु बनाने में संतों, ऋषि, मुनियों का सदैव ही योगदान रहा है। इसी श्रंखला मे वर्तमान समय के संत तुलसी पीठाधीश्वर पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा व अद्भुत प्रतिभा के कारण पूर्व से पश्चिम तक संपूर्ण विश्व में ख्याति फैल रही हैं। दिव्यांगो की उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की संस्थापना, रोजगार, पुनर्वास के किये गए कार्य सराहनीय है। वल्र्ड हयूमिनिटी पार्लियामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका ने 2023 का प्राइड ऑफ सनातन विश्व प्रसिद्ध पुरस्कार से विभूषित किया है जो सभी के लिए गौरव की बात है। जगदगुरु की आशुकवि क्षमता है। रचनात्मक कार्यों में पठन-पाठन करते रहते हैं। इसी क्षमता से ही अनेकों रचनाएं की। वेद, शास्त्र, पुराण के महान ज्ञाता है। वर्तमान समय तक 225 ग्रंथों का प्रणयन, लेखन किया है। यह पुरस्कार श्री सालासर बालाजी मंदिर चुरु राजस्थान में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन जन्मदिन के अवसर पर राघव परिवार के लाखों भक्तों के समक्ष प्रमाण पत्र, पुरस्कार दिया। इस उपलब्धि पर जेआरडीयू में हषोल्लास का वातावरण है। कुलपति प्रो योगेश दुबे, युवराज रामचंद्र दास, कुलसचिव आरपी मिश्रा, लेखाधिकारी एनबी गोयल, डीन डा महेंद्र उपाध्याय, डा विनोद मिश्रा, पीआरओ एसपी मिश्रा, डा गोपाल मिश्रा, डा ज्योति वैष्णव, डा किरण त्रिपाठी, डा सुनीता श्रीवास्तव, डा सुशील त्रिपाठी, डा हरिकांत मिश्रा, डा मनोज पांडेय, डा मुकुंद पांडेय, शंशाक मिश्रा सहित शिक्षकों, कर्मचारियों ने बधाई दी है।