खेत की सिंचाई करते समय किसान की ठंड लगने से मौत, बिहरवा गांव का मामला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

खेत की सिंचाई करते समय किसान की ठंड लगने से मौत, बिहरवा गांव का मामला

खेत की सिंचाई करते समय किसान की ठंड लगने से मौत, बिहरवा गांव का मामला

खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड से हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए।


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

 खेत में पानी लगा रहे किसान की ठंड से हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत होने से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल व नायब तहसीलदार ने परिजनो को ढाढस बंधाते हुए शासन से मिलने वाली मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

किसान की मृत्यु का ये मामला सरधुवा थाना क्षेत्र के बिहरवा गांव का है। मृतक के बड़े भाई बउरा ने बताया कि शुक्रवार की शाम गेंहू के खेत में पानी लगाने के लिए छोटा भाई मंगलवा (53) पुत्र मैका गया था। जहां ठंड की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। जिसे आनन फानन इलाज के लिए मंझनपुर ले गए। इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जिसकी जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल व नायब तहसीलदार घर आकर पूछताछ की। भरोसा दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शासन से मिलने वाली मदद प्रदान कराई जाएगी।

मृतक के पांच पुत्री, तीन पुत्र हैं। खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन पुत्री व दो पुत्र अविवाहित है। पत्नी फूला देवी रो-रोकर बेहाल हैं।