संक्रांति पर नदी घाटो में उमड़ी भीड, दान किया खिचड़ी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

संक्रांति पर नदी घाटो में उमड़ी भीड, दान किया खिचड़ी

संक्रांति पर नदी घाटो में उमड़ी भीड, दान किया खिचड़ी

भरतकूप मंदिर में लगा विशाल मेला


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

मकर संक्रांति का पर्व जिले में पंरपरा के अनुसार मनाया गया। धर्मनगरी के मंदाकिनी नदी में लगभग दो लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अन्य नदियों के घाट में भी मेला लगा रहा। स्नान ध्यान के बाद श्रद्धालुओं ने खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम की तपोभूमि में आते है। इस साल कोविड खत्म होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाकर भगवान कामदनाथ स्वामी मंदिर में पूजा पाठ किया। पंडितो को खिचड़ी, तिल, गुड़ दान किया।

मकर संक्रांति पर्व में जिले में दूसरे दिन भी रामघाट में श्रद्धालुओं का जमवाड़ा रहा। मठ मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। इसी प्रकार भरतकूप कस्बे में पांच दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें दूसरे दिन भी मेला लगा रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कूप में स्नान कर दान दिया। हजारों श्रद्धालुओं ने एतिहासिक कूप के जल का अपर्ण किया।

जिले में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। मंडी परिसर में भाजपाइयों ने खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया। इस मौके पर पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, राजेंद्र अग्रहरि, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। रूकमणि सेवा संस्थान ने गरीब परिवारों को खिचड़ी का भोजन कराया। इस मौके पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार अतुल मौजूद रहे।