सम्मेलन में शामिल होंगें 35 सौ कार्यकर्ता: लवकुश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सम्मेलन में शामिल होंगें 35 सौ कार्यकर्ता: लवकुश

डांक बंगले में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष

डांक बंगले में पत्रकार वार्ता करते भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, मऊ मानिकपुर पहाड़ी के ब्लाक प्रमुख


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ कानपुर में अनुसूचित मोर्चा सम्म्मेलन में शामिल होंगें। इसके लिए जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले से करीब 35 सौ से अधिक लोग भागीदारी करेंगें। वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है।
गुरुवार को मुख्यालय के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होकर भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने बताया कि तीन दिन लगातार कार्यक्रम होने हैं। जिसमें मुख्य कार्यक्रम 28 अक्टूबर को कानपुर में होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मेलन में शिरकत करेंगें। बताया कि जिले से अधिक से अधिक संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों सम्मेलन स्थल तक ले जाने के लिए संयोजक व जिला संयोजक बनाए हैं। लगभग 35 सौ लोगों सम्मेलन में भागीदारी करेंगें। इसके लिए वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है। जरूरत पडने पर पूरे इंतजाम किए जाएंगें। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर होगा। 30 अक्टूबर को जिले की दोनो विधानसभाओं में महिला शक्ति वंदन सम्मेलन होगा। जिसकी तैयारियां की जा रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व राज्य मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, आलोक पांडेय, मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी, अर्पित जायसवाल, रामेन्द्र गौतम आदि मौजूद रहे।