राष्ट्रीय लोक अदालत में 34350 मुकदमें किये गए निस्तारित

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

राष्ट्रीय लोक अदालत में 34350 मुकदमें किये गए निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते जिला जज


एक करोड 91 लाख 60 हजार 352 रुपये अर्थदण्ड व प्रतिकर के रूप में दिलाए

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने 12 वादों का निस्तारण करते हुये 21 सौ रूपये आपसी सुलह समझौते के आधार पर दिलाए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कृष्ण यादव ने छह वादों का निस्तारण कर 1 लाख 39 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए। प्रथम अपर जिला जज रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तद ने एक वाद का निस्तारण किया। पांच सौ रूपये अर्थदण्ड वसूले। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय संजय कुमार ने 176 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकान्तधर दुबे ने 726 वाद निपटाए। 98920 रूपये अर्थदण्ड वसूला। सिविल जज सी.डि. विदुषी मेहा ने 40 वाद निस्तारित किए। 1730 रुपए अर्थदण्ड एवं एक वाद 138 एनआई एक्ट का निस्तारण करते हुये एक लाख रुपए वादी मुकदमा को दिलाया।

सिविल जज जू.डि. सोनम गुप्ता ने 40 वाद निस्तारित किए। नौ लाख आठ हजार 402 रुपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम अंजलिका प्रियदर्शिनी ने 110 वादों का निस्तारण करते हुये 22 सौ रूपये, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सैफाली यादव ने 154 वादों का निस्तारण कर 3080 रूपये अर्थदण्ड वसूले। सिविल जज जू.डि. मऊ संघमित्रा ने 123 वादों का निपटारा कर 2940 रूपये तथा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर खुशबुचन्द्रा ने 105 वादों का निस्तारण कर 1480 रुपये अर्थदण्ड वसूला। इस प्रकार न्यायिक अधिकारियों ने कुल 1494 वादों का निस्तारण कर 12,60,352 रूपये तथा 32,856 मामलों का निस्तारण राजस्व व अन्य विभागों ने किया। 1,79,00,000 रूपये प्रतिकर के रूप में वसूला गया। छह से आठ सितम्बर तक तक आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी आफेंस) में कुल 30 वादों का निस्तारण हुआ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फर्रुख इनाम सिद्दीकी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 34350 मुकदमो का निस्तारण हुआ। एक करोड 91 लाख 60 हजार 352 रुपये अर्थदण्ड व प्रतिकर के रूप में दिलाया गया। इस मौके पर विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट दीपनारायण तिवारी, अपर जिला न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय सुशील कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।