184 जोड़ो ने दाम्पत्य जीवन में रखा कदम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

184 जोड़ो ने दाम्पत्य जीवन में रखा कदम

नव दम्पति को प्रमाण पत्र देते सांसद

नव दम्पति को प्रमाण पत्र देते सांसद


:जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने सुखमय जीवन की कामना के साथ दिए उपहार

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर सीतापुर में 184 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जनप्रतिनिधियों समेत अफसरों ने फूलों की वर्षा कर वर-वधू को आर्शीवाद दिया। शादी समारोह के दौरान सांसद ने कहा कि प्रभु कामतानाथ की पावन धरा पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सभी जोड़े सुखमय जीवन व्यतीत करें। बताया कि प्रत्येक वर्ष जनपद में लगभग एक हजार गरीब पुत्री की शादी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं लागू है। जिसका लाभ उठाएं।

भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंसा है कि लोगों की शादी में खर्चा कम हो। इस उद्देश्य से सामूहिक विवाह योजना लागू की गई है। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने वैवाहिक जोड़ो को जयमाला के दौरान पुष्प वर्षा कर शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात प्रमाण पत्र व सामग्री प्रदान की। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामनारायण त्रिपाठी की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया। एक जोड़े का मुस्लिम समुदाय एवं सात जोड़ा का बौद्ध समाज के रीतिरिवाज से विवाह हुआ। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक साकेत बिहारी शुक्ल ने किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से पंजीकृत दल मां भगवती संगीत पार्टी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात अतिथियों ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी किया। विवाह समारोह में ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, रामनगर गंगाधर मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भाजपा नेता तीरथ प्रसाद, सदर एसडीएम सौरभ यादव, डीसी एनआरएलएन ओमप्रकाश, डीएसओ आनंद कुमार सिंह, ईओ लाल जी यादव, नगर पंचायत मानिकपुर ईओ भारत सिंह आदि मौजूद रहे।