13 जुलाई को लोक अदालत, प्री-ट्रायल की तिथियां तय

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

13 जुलाई को लोक अदालत, प्री-ट्रायल की तिथियां तय

न्यायिक अधिकारियो के साथ बैठक करते जिला जज

न्यायिक अधिकारियो के साथ बैठक करते जिला जज


:जिला जज ने अधिकाधिक वाद चिन्हित कर निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। इसे लेकर बुधवार को जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास कुमार प्रथम की अध्यक्षता में सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज नीलू मेनवाल ने बताया कि 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, विद्युत अधिनियम, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा, सिविल वाद, मनी वसूली वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया जायेगा। वादों के निस्तारण के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करने के लिए कहा गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण श्रीकृष्ण यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए 4, 12, 26 जून व 3 जुलाई को प्री-ट्रायल होगा। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव ने बताया 13, 19, 24, 28 जून व 3 जुलाई को प्री ट्रायल में पक्षकार उपस्थित होकर अपने मुकदमें को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।

बैठक में अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, राममणि पाठक विशेष न्यायाधीश, एससी एसटी एक्ट, नीरज श्रीवास्तव अपर जिला जज, सूर्यकान्त धर दुबे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिन कुमार दीक्षित सिविल जज सी.डि., इला चौधरी अतिरिक्त सिविल जज सीडि, सोनम गुप्ता सिविल जज सी.डि. एफटीसी, राजेन्द्र कुमार भारती सिविल जज जू.डि. मऊ, सैफाली यादव सिविल जज जू.डि., अंजलिका प्रियदर्शिनी न्यायिक मजिस्ट्रेट, खुशबू चन्द्रा न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय मानिकपुर उपस्थित रहे।