चित्रकूट मे किशोरी की गला घोट कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, झाड़ियों मे मिला शव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट मे किशोरी की गला घोट कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका, झाड़ियों मे मिला शव

ll


रैपुरा थाना क्षेत्र मे हुई घटना के बाद से क्षेत्र मे सनसनी

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट 

घर से गायब हुई किशोरी का शव  झाड़ियों मे संदिग्ध हालत मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कई थानो की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए जहाँ शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए मार्चरी भेजा है। किशोरी की गला घोट कर हत्या की गई परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। घटना के बाद मृतक किशोरी के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

यह घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है बताया गया की गांव की 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने थाने मे दी तहरीर मे बताया की उसकी पुत्री खेत जाने की घर से निकली थी इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला परिजन खोज बीन करते रहे बुधवार की दोपहर गजर के पास झाड़ियों मे मे किशोरी का शव  का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी जानकारी पाते एसपी अरुण कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी, कई थानो का पुलिस बल मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल सुरु कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी के कपडे अस्तव्यस्त थे। घटना के संबंध मे एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया की किशोरी की गला घोट कर हत्या की है। दुष्कर्म की पुस्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुस्ट होंगी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमे लगाई गई है। किशोरी के परिजनों मोबाईल फोन व कागजातों की जाँच पड़ताल की जा रही है।