किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौपा ज्ञापन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौपा ज्ञापन

संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी

संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पदाधिकारी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भारतीय किसान यूनियन ने तहसील परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम सौरभ यादव को सौपा है। यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया।

बैठक में यूनियन के कर्वी तहसील अध्यक्ष ने शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नहरों के मरम्मत व सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। जिले की कई नहरों का पानी सीपेज होता रहता है। जिसकी मरम्मत कराई जाए। किसानों की समस्या का निराकरण किया जाए। बैठक मे यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि वनकट नहर मेें शिवसिंह पुरवा के पास सीपेज की समस्या है। इस की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी सही नहीं कराया जा रहा है।

शहर के सोसायटी रोड के पास एक बीज भण्डर मेें किसानों के साथ भेदभाव किया जाता है। उनको बीज उपलब्ध नहीं कराया जाता। राजापुर कस्बे के मंडी रोड में अवैध शराब का करोबार होता है। र्ग्राम बरवारा में फर्मासिस्ट की तैनाती की जाए। बनकट नई बस्ती में पुलिया का निर्माण किया जाए।  इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह, साधो प्रसाद, राम प्रसाद, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।