Viral Video: बुलंदशहर में मुर्गे का लालच पड़ा भारी, तेंदुए के पिंजरे में फंसा इंसान, जानें फिर क्या हुआ …

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलंदशहर

Viral Video: बुलंदशहर में मुर्गे का लालच पड़ा भारी, तेंदुए के पिंजरे में फंसा इंसान, जानें फिर क्या हुआ …

Viral Video: बुलंदशहर में मुर्गे का लालच पड़ा भारी, तेंदुए के पिंजरे में फंसा इंसान, जानें फिर क्या हुआ …

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को मुर्गे का लालच महंगा पड़ गया। जिले के एक इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में शख्स फंस गया। घटना की जानकारी होने पर इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने शख्स का वीडिया बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिले के औरंगाबाद इलाके में है तेंदुए का आतंक

जानकारी के मुताबिक यह घटना बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां के बिसुंदरा गांव में इन दिनों तेंदुए का आतकं है। वन विभाग और जिला पुलिस ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास एक पिंजरा लगाया है। तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा भी रखा गया। पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं फंसा, लेकिन मुर्गे के लालच में एक व्यक्ति इस पिंजरे में फंस गया।

पूरी रात पिंजरे में बिताई, सुबह पहुंचे अधिकारी

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पिंजरे में तेंदुए की जगह इंसान को देख कर सभी हक्के-बक्के रह गए। पिंजरे में बंद शख्स ने बताया कि वह रात को इसमें फंसा था। पूरी रात उसे पिंजरे में ही बितानी पड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने इस शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।