मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है,सांसद कैसरगंज ब्रजभूषण शरण सिंह

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है,सांसद कैसरगंज ब्रजभूषण शरण सिंह

मानव जब जोर लगाता है पत्थर पानी बन जाता है,सांसद कैसरगंज ब्रजभूषण शरण सिंह।

बलरामपुर आपको बता दें कि लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में कैसरगंज के सांसद


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर

बलरामपुर आपको बता दें कि लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में कैसरगंज के सांसद ने कहा कि  भारत की 70 प्रतिशत आबादी ग्रामों में रहती है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण परिवेश में रहने वाले युवक-युवतियां माटी से जुड़े खेलों तैराकी, दौड़, कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, खो-खो के अलावा क्रिकेट जैसे खेलों में भी काफी रूचि रखते हैं। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उनको जनपद, प्रदेश, राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।

सांसद ने युवक-युवतियों से आहवान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी विशेष ध्यान दें, ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे। सांसद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने से बेटियों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने अभिभावकों से आहवान किया कि प्रतिभावान बच्चों को आगे आने में सहयोग करे 
इस दौरान  राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष कैसरगंज लोकसभा अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय हनुमंत सिंह जी, बलरामपुर सदर विधायक आदरणीय पल्टू राम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू जी, अजय सिंह पिंकू जी,जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी,जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू जी, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी तरुण जी,पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद बलरामपुर श्रीमती कुसुम चौहान जी, व भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह श्री बृजेंद्र तिवारी उपाध्यक्ष भाजपा व ब्लाक प्रमुख सदर गोविंद सोनकर व तुलसीपुर प्रवीण सिंह उर्फ विक्की भैया एवं श्री हेमंत जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।