मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर : बलरामपुर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार के निर्देशानुसार एंटी रोमियो स्क्वाड दल, महिला बीट पुलिस अधिकारी, नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र अन्तर्गत गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन  नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।    महिलाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान सभी को साइबर फ्राॅड से बचाव के बारें मे भी बताया गया।