जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता/युवा उत्सव का हुआ आयोजन

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलरामपुर

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता/युवा उत्सव का हुआ आयोजन

जनपद स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता/युवा उत्सव का हुआ आयोजन


संवाददाता के बी गुप्ता 

बलरामपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत जनपद स्तरीय एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता/युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 26 जुलाई को एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 विधायक पल्टूराम द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य, शास्त्रीय गायन(कर्नाटक एवं हिन्दुस्तानी), एकांकी, भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य, बांसुरी वादन, हारमोनियम लाइट, सितार वादन, तबला वादन, वीणावादन, मृदगंम, गिटार वादन और ऐक्सटेम्पोर में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। लोकनृत्य में प्रियंका एण्ड ग्रुप, शास्त्रीय गायन एवं हारमोनियम लाईट की प्रतियोगिता में अमन मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  कत्थक नृत्य में हर्षिता चैहान ने प्रथम और तूलिका मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी विधा में कोमल एण्ड ग्रुप ने प्रथम और विनोद गुप्ता एण्ड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऐक्सटेम्पोर में एम0एल0के0पी0जी0 काॅलेज की प्रकांक्षा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में देवेन्द्र चैहान, माॅण्डवी तिवारी, विशाल सिंह एवं सलोनी पाण्डेय मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन आंकाक्षा सिंह द्वारा किया गया।

पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में मा0 विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी नेहरु युवा केन्द्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, कार्यक्रम के अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी शक्ति मिश्रा, ज्ञान बाबू तिवारी, श्वेता सिंह, शबाना खातून, स्वाती सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0अधिकारी तथा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रजा इमाम रिजवी, शान्ती प्रसाद शुक्ल, ठाकुर प्रसाद पाण्डेय, अशोक कुमार तिवारी, शेषराम तिवारी, राम सुन्दर शुक्ल, सनत कुमार पाण्डेय, अमित कुमार, अमित कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सकुशल संपादन के पश्चात् जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी  अतिथियों एवं गणमान्यों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।