बलिया में 40 सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 लोगों की मौत, कई लापता….

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया

बलिया में 40 सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 लोगों की मौत, कई लापता….

बलिया में 40 सवारियों से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, 2 लोगों की मौत, कई लापता….

उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।



पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। माल्देपुर गंगा घाट पर 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गयी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी और 2 दर्जन लोगों के लापता होने की आशंका है। स्थानीय लोगों की मदद से डूब रहे लोगों को निकाला जा रहा है। वही कई लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सोमवार सुबह सवा 9 बजे माल्देपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे 40 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गयी।

बलिया के माल्देपुर संगमघाट पर धार्मिक दिन होने के कारण मुंडन संस्कारके लिए बहुत भीड़ आयी है। जिसमें ज्यादा कमाने के चक्कर में नाविक एक नाव पर दस ओहार वालों को बैठाकर गंगा पार पूजन को जा रहे थे।

इसी बीच सवारियों को लेकर जा रही नाव घाट से कुछ ही दूर पर पहुंची की अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। नाव डूबता देखता अफरा तफरी का माहौल मच गया। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। दो महिलाओं का शव बरामद हो गया है। अन्य की तलाश जारी है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस प्रशासन बचाव कार्य में जुटा हुआ है।