भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह पर हमला, गाना की फरमाइश पूरी न होने पर मारा पत्थर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह पर हमला, गाना की फरमाइश पूरी न होने पर मारा पत्थर

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह पर हमला

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह पर हमला होने की खबर आ रही है।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह पर हमला होने की खबर आ रही है। हमले की यह घटना बलिया के निकासी गांव में हुई है। नगरा के निकासी गांव में पवन सिंह एक स्टेज शो कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने उनसे अपने पसंदीदा गाना सुनाने की फरमाइश की, फरमाइश पूरी ना होने पर युवक ने पवन सिंह के ऊपर पत्थर से हमला कर दिया।

इस घटना से वह बालबाल बचें। पत्थर उनके गाल पर लगा. इस दौरान पवन सिंह से स्टेज से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मची भगदड़ से अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और सिंगर पवन सिंह को सुरक्षित किया। फिलहाल पुलिस पवन सिंह पर पत्थर फेंकने वाले युवक की तलाश में जुटी है। यह पूरी घटना बीती 12 बजे रात की बताई जा रही है।