बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बलिया आगमन आज

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बलिया

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बलिया आगमन आज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बलिया आगमन आज


संवाददाता संजय कुमार तिवारी 

बलिया

केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों विश्वास की मुहर लगाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा रविवार से बलिया से शुरू हो रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर क्षेत्र के सभी 62 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए यात्रा 02 जनवरी को बस्ती पहुंच कर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान 23 को सलेमपुर में जनसभा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बलिया आगमन

10.30 मिनट से भोपाल से 11.45 पहुँचेंगे वाराणसी।

12 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से चलकर 12.30 बलिया पुलिस लाइन पहुँचेंगे।

12.30 बजे से बलिया टीडी कॉलेज के मैदान से जन विश्वास यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, जनसभा को करेंगे संबोधित।

02.30 बजे से बलिया पुलिस लाइन से वाराणसी एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना।

पूर्वांचल के 61 विधान सभा से होकर गुजरेगी जन विश्वास यात्रा।

19 दिसम्बर को जन विश्वास यात्रा की बलिया रात्री में होगा विश्राम।

20 दिसम्बर को बलिया से मउ जनपद के लिए जन विश्वास यात्रा होंगी रवाना।

जन विश्वास यात्रा के जरिए भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विकास और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष को घेरेगी। यात्रा के दौरान छह जनसभा, 47 स्वागत सभा, तीन रोड शो, दो रैली व चार बड़ी सभा होगी। हर जिले में यात्रा का नेतृत्व पार्टी का कोई बड़ा नेता करेगा। बड़ी रैलियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। हर जिले में यात्रा का नेतृत्व पार्टी का कोई बड़ा नेता करेगा। यात्रा में राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद और यात्रा का संचालन कर रहे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय मौजूद रहेंगे। घोसी, सलेमपुर में बड़ी रैली होगी। बलिया, महराजगंज, संत कबीरनगर और बस्ती में बड़ी सभा होगी।

पूर्वांचल के 10 जिले बलिया,मउ,आजमगढ़,देवरिया, कुशीनगर,गोरखपुर,महराजगंज,सिद्धार्थनगर,संतकबीरनगर और बस्ती में तीन जनवरी को जन विश्वास यात्रा का होगा समापन।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।