अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा – नई संसद से जरूरी लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा – नई संसद से जरूरी लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा – नई संसद से जरूरी लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाएं

नई संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। नई संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सभी पक्ष विपक्ष के राजनीतिक दल इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा ऐसे कार्यक्रमों में जाने का क्या फायदा जो झूठ को छुपाने के लिए किये जाएं।

गोरखपुर में एक कायक्रम में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा नई संसद से अधिक जरूरी लोकतांत्रिक परंपराओं को बढ़ाया और निभाया जाए। जो लोग विपक्ष का सम्मान नहीं करते हैं, जो नफरत से राजनीति करते हों और जो जनता से झूठ बोले और उसको छुपाने के लिए एक-एक कार्यक्रम करें। उनके कार्यक्रमों में जाने से क्या फायदा?

बतादें कि नई संसद का उद्घाटन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाना हैं। सभी विपक्षी राजनीतिक दलों के द्वारा इस भवन का उद्घाटन नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जाने का विरोध किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इसका आमंत्रण भी नहीं दिया गया हैं। इससे कई नेता भाजपा को दलित विरोधी बताते हुए निशाना साध रहे हैं। साथ ही साथ कार्यक्रम में न जाने का भी निर्णय लिया हैं।