चंद्र बाबू नायडू पर अखिलेश बोले- विपक्षी नेताओं के गिरफ्तारी का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन बन गया

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

चंद्र बाबू नायडू पर अखिलेश बोले- विपक्षी नेताओं के गिरफ्तारी का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन बन गया

चंद्र बाबू नायडू पर अखिलेश बोले- विपक्षी नेताओं के गिरफ्तारी का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी करने का चलन अब केंद्र से लेकर राज्यों तक प्रचलन बन गया है। जो सत्ता के साथ नही आ रहा है। उसे जेल में डाल दो। ये निरंकुश शासकों की नीति होती थी। लोकतंत्र में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। बता दें तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी दलों के नेता लगातार सरकार के खिलाफ सवाल उठा रहे हैं।

स्किल डेवलपमेंट स्कैम के मामले में हुई गिरफ्तारी

पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सीआईडी ने शनिवार 9 सितंबर को नंदयाल में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद रविवार की सुबह उन्होंने विजयवाड़ा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चंद्रबाबू नायडू को राजमुंदरी सेंट्रल जेल में रखा गया है। कोर्ट ने उन्हें घर का खाना और दवाईयां भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

चंद्रबाबू नायडू को 371 करोड़ रुपए के स्किल डेवलपमेंट स्कैम में गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ सीआईडी ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। वहीं चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।