कांग्रेस के साथ Tit For Tat के मूड में दिखे अखिलेश, INDIA गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के साथ Tit For Tat के मूड में दिखे अखिलेश, INDIA गठबंधन पर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस के साथ Tit For Tat के मूड में दिखे अखिलेश, INDIA गठबंधन को लेकर दिया बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर मध्य प्रदेश चुनाव


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के रवैये पर आपत्ति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्य पर नहीं, ऐसी जानकारी हमें पहले नहीं थी।अखिलेश यादव के कहा कि अगर यब बात मुझे पहले दिन पता होती कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो मैं सपा नेताओं को दिग्विजय सिंह के पास नहीं भेजता। अगर मुझे पता होता कि कांग्रेस के लोग हमें धोखा देंगे तो मैं उन पर भरोसा नहीं करता।

मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बिगड़ते रिश्तों पर सपा प्रमुख अखिलेश ने मीडिया से कहा कि यदि हमें यह यह पता होता कि विधानसभा चुनावों में गठबंधन नहीं है तो ना हम मीटिंग में जाते और ना ही कांग्रेस नेताओं के फोन उठाते।

कांग्रेस नेता ने सीट बंटवारे पर क्या कहा?

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रमुख अजय राय का कहना है, ‘हम यूपी में 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं। घोसी में कांग्रेस ने उन्हें (समाजवादी पार्टी को) समर्थन दिया है। अगर हम घोसी से लड़ते तो शायद वे (सपा) सीट हार गई होती।