अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, FIR दर्ज

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा

अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, FIR दर्ज

अग्निवीर भर्ती के लिए आया था युवक, फर्जी मुठभेड़ में पुलिस ने मारी गोली, FIR दर्ज

आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में छह माह पूर्व हुई मुठभेड़ फर्जी थी।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में छह माह पूर्व हुई मुठभेड़ फर्जी थी। इस मामले में पुलिस बुरी तरह फंस गई है। न्यायालय ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के गांव गडौरा निवासी वादिया ममता देवी ने अपने बेटे आकाश के एनकाउंटर के बाद कोर्ट की शरण ली थी। पीड़िता ने न्यायालय को बताया कि बेटा आकाश 26 सितंबर 2022 को घर से अपने भाई विष्णु के पास आगरा गया था। विष्णु आगरा में केंद्रीय आयुध डिपो में कार्य करते हैं। आकाश फौज में भर्ती होना चाहता था। भाई के पास जाने के साथ ही उसे अग्निवीर भर्ती की जानकारी भी आगरा में सेना भर्ती कार्यालय से लेनी थी, लेकिन उससे पहले ही बेटे की मौत की खबर मिली।

अगले दिन मिली थी मौत की सूचना 

उसने बताया कि 27  सितंबर 2022 को दोपहर में  प्रार्थिया के  पति लाल सिंह को सूचना मिली कि आगरा पुलिस द्वारा आकाश को मुठभेड़ में गोली मार दी है। उसका इलाज  आगरा में चल रहा था।  वह गंभीर  रूप से घायल था, जिसे उपचार के लिए केजीएमसी हॉस्पिटल  लखनऊ में  भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 13 नवंबर 2022 को केजीएमसी हॉस्पिटल लखनऊ में उसकी मृत्यु हो गई।