आगरा में दूल्हा और दुल्हन ने भारत माता को साक्षी मानकर लिए सात नहीं आठ फेरे, जानें क्यों ?

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई एक अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय
पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई एक अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, यहां एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन ने भारत माता को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। शादी में सात की जगह आठ वचन लिए गए. दोनों ने आठवां वचन देश और धर्म की रक्षा के लिए लिया है।
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने अपनी डॉक्टर बेटी खुशबू की शादी जिला फतेहगढ़ के अमृतपुर तहसील में तैनात एसडीएम रविंद्र सिंह से करवाई है। नरेंद्र सिंह खुद अलीगढ़ में जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात है। उनके दामाद एसडीएम रविंद्र सिंह की आगरा के शास्त्रीपुरम में स्थाई निवास है।
एसडीएम और डॉक्टर की शादी में फेरे की रस्म घरातियों और बारातियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शादी में अग्नि की जगह दूल्हा और दुल्हन ने भारत माता की तस्वीर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए. इसके अलावा 7 की जगह 8 वचन लिए गए।
शादी के लिए जो कार्ड छपवाये गए थे। वह भी अन्य शादी के कार्डों से बिल्कुल अलग थे। शादी के कार्ड में 7 की जगह 8 वचन लेने की बात लिखी गई थी। साथ ही आठवां वचन भी लिखा गया था।