रेलिंग से गिरी विदेशी महिला, दर्द से कराहती रही, पर 1 घंटे में आई एबुलेंस… मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा

रेलिंग से गिरी विदेशी महिला, दर्द से कराहती रही, पर 1 घंटे में आई एबुलेंस… मौत

रेलिंग से गिरी विदेशी महिला, दर्द से कराहती रही, पर 1 घंटे में आई एबुलेंस… मौत 

आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक महिला पर्यटक रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आगरा के फतेहपुर सीकरी में एक महिला पर्यटक रेलिंग से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला पर्यटक को स्मारक में आधे घंटे तक इलाज नहीं मिला। एंबुलेंस आने में भी करीब एक घंटा लग गया। गंभीर हालत में महिला पर्यटक को आगरा के एसएन इमरजेंसी रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। घटना दोपहर दो बजे की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान रेलिंग के सहारे पांच पर्यटक खड़े थे।

जानकारी के अनुसार, विदेशी महिला पर्यटक अपने साथियों के साथ फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने आई थी। यहां पर वो एक रेलिंग के सहारे खड़ी थी। रेलिंग कमजोर होने के कारण 9 फीट की ऊंचाई से महिला गिर गई। नीचे गिरने के बाद वो बेहोश हो गई। काफी देर तक पानी डालकर होश में लाने का प्रयास किया गया।

करीब एक घंटे बाद किरावली से एंबुलेंस आई। इसके बाद उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर रेनबो हॉस्पीटल रेफर कर दिया गया। रेनबो हॉस्पीटल के जीएम राकेश आहूजा ने बताया कि पर्यटक को जब उनके यहां लाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

20 टूरिस्ट का दल आया था फ्रांस से मौत की सूचना मिलने पर डीएम भानू गोस्वामी, डीसीपी सिटी, सीएमओ रेनबो हॉस्पीटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महिला पर्यटक के पति से बातचीत की। महिला पर्यटक के पति एस्मा (61) ने बताया, 20 लोगों का दल फ्रांस से आगरा घूमने आया था। फतेहपुर सीकरी में दीवान-ए-खास के पास रेलिंग के सहारे फोटो क्लिक कर रहे थे तभी हादसा हो गया।