आगरा जेल में धर्मवीर प्रजापति ने कैदियों संग मनाई जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन भी किया

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा

आगरा जेल में धर्मवीर प्रजापति ने कैदियों संग मनाई जन्माष्टमी, भजन-कीर्तन भी किया

आगरा जेल में धर्मवीर प्रजापति ने कैदियों संग मनाई जन्माष्टमी

आगरा जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। आगरा जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इसमें कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति भी शामिल हुए। उन्होंने बंदियों के साथ बैठकर भजन-कीर्तन किया। 30 मिनट तक झांझ-मंजीरा बजाया। इस दौरान मंत्री ने कहा, ''हर त्योहार पर जेल में आता हूं। इससे कैदियों को न लगे की उनका समाज से नाता टूट गया है। वह अकेले हैं। हम उनके परिवार के रूप में आते हैं। बंदियों को भी एक प्रण लेना होगा। वह भविष्य में आगे ऐसा कोई काम न करे। इससे उनका जेल में आना पड़े। उनके परिवार को परेशानी उठानी पड़े।

द्वापर के बाद जेल के बने वस्त्र पहने

मंत्री ने कहा, "श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर काल में मथुरा की जेल में हुआ था। उस समय वह जेल के कपड़े में नंद बाबा के घर पहुंचे थे। द्वापर के बाद शायद ये पहली बार हुआ होगा कि मथुरा के जेल के बंदियों की बनाई गई पोशाक को बिहारी ने धारण किया। वो खुद पोशाक को सिर पर टोकरी में रख वृंदावन के बिहारी जी मंदिर लेकर गए थे।

गुरुवार को जन्माष्टमी पर कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच पहुंचे। जन्माष्टमी के लिए जेल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। लाइटिंग की गई थी। बंदियों के लिए भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। धर्मवीर प्रजापति ने जेल में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद मंत्री बंदियों द्वारा आयोजित भजन संध्या में शामिल हुए।