कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद अकाउंट फ्रीज होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- चंदा चोरी में BJP सबसे आगे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद अकाउंट फ्रीज होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- चंदा चोरी में BJP सबसे आगे

कांग्रेस की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद अकाउंट फ्रीज होने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- चंदा चोरी में BJP सबसे आगे

लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह प्रेस


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही पक्ष और विपक्ष में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ने आज सुबह प्रेस कान्फ्रेंस करके केंद्र सरकार पर अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया। तो सभी विपक्षी नेताओं ने एक-जुट होकर इसे चुनावी मुद्दा बना लिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला हम लोग नहीं कर पाएंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ये जो अकाउंट सीज हो रहे हैं, वो इसलिए सीज हो रहे हैं क्योंकि चंदा चोरी में सबसे आगे भारतीय जनता पार्टी है। चंदा चोरी भी एक अच्छा शब्द है, लेकिन वो वसूली में सबसे आगे है। भारतीय जनता पार्टी ने चंदे के नाम पर जो वसूली की है, वो सबने जान ली और सबने वो आंकड़े देख लिए।

x

बीजेपी के चुनावी बॉन्ड पर सवाल खड़े करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि, क्या कोई कल्पना कर सकता है कि कोई कंपनी 1 हजार करोड़ रुपए दे। कोई कंपनी 500 करोड़ रुपए दे और कोई कंपनी 400 करोड़ रुपए दे और जिस तरह की कहानियां उसके पीछे आ रही हैं। अखिलेश यादव ने वैक्सीन कॉन्ट्रोवर्सी पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि, कमाल तो तब हो गया जब वैक्सीन का प्रचार भारतीय जनता पार्टी कर रही थी। इस देश की भोली भाली जनता को पता ही नहीं था कि वैक्सीन वालों से भी यह चंदा ले लेंगे। वैक्सीन वालों से भी पैसा वसूल लेंगे। इकलौते ही हैं ये जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। अब तो नहीं बोल रहे कि वैक्सीन लगवाओ। इसलिए नहीं बोल रहे क्योंकि उन्हें पता है कि देश की जनता जान गई है कि वैक्सीन वालों से भी इन्होंने (बीजेपी) ने पैसा वसूला है। अखिलेश ने समूचे विपक्ष को आगाह करते हुए कहा कि, ये अकाउंट सीज होना और इस तरह की घटना होती रहेगी। इसलिए हम सभी को मिलकर बहुत सावधान रहना होगा।