यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत120 KM की स्पीड

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत120 KM की स्पीड

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, महिला कॉन्स्टेबल समेत 2 की मौत120 KM की स्पीड

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार तड़के भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार अर्टिगा कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में हरियाणा पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। जबकि 2 ASI समेत 5 गंभीर हैं। कार में 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे।

दनकौर SHO संजय सिंह ने बताया, ''कार की स्पीड करीब 120 KM/h थी। एक्सप्रेस-वे पर मेंटीनेंस का काम चल रहा था। सलारपुर अंडरपास के पास काम देखकर अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। इससे कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर दो बार पलट गई।

सभी घायलों को कार से निकालकर पुलिस कैलाश हॉस्पिटल ले गई। वहां डॉक्टरों ने हेड कॉन्स्टेबल बबीता (35) और उनके निजी चालक प्रदीप (38) को मृत घोषित कर दिया। जबकि ASI वेदपाल, ASI वीरपाल सिंह समेत 7 की हालत गंभीर है। हरियाणा पुलिस और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

छत्तीसगढ़ से अपह्रत किशोरी बरामद करके लौट रहे थे

दरअसल, हरियाणा की एक नाबालिग लड़की को छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक युवक एक महीने पहले अपने साथ ले गया था। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में हरियाणा के खरखौदा कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इसी मामले में खरखौदा पुलिस छत्तीसगढ़ गई थी। बुधवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया।

इसके बाद अर्टिगा कार में 3 पुलिसकर्मी, एक ड्राइवर, लड़की, लड़की के पिता, चाचा, आरोपी और उसका भाई लौट रहे थे। यह सभी सोनीपत जा रहे थे। एडिशनल DCP अशोक कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने के चलते ही हादसा हुआ है। अभी तक घायलों ने कुछ नहीं कहा है।