उत्तर प्रदेश के कासगंज में श्रद्धालुओं को गंगा स्नान कराने के लिए ले जारी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में गिरी, 15 लोगों की जान जाने गयी जानिए मामला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से शनिवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के

पब्लिक न्यूज़ डेस्क - उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से शनिवार को एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक तालाब में गिर गई। घटना में 15 लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये लोग कादरगंज गंगा घाट जा रहे थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और बचाव कार्य किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार कासगंज के पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह के समय कुछ श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक कार सामने आने से ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण छूट गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली एक तालाब में गिर घई। हादसा होते ही आस-पास मौजूद लोग मदद करने के लिए दौड़े। इस घटना में घायल हुए लोगों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों का तुरंत इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।