घर में घुसकर 21 साल की लड़की का मर्डर, मां-भाभी और भतीजे के सामने चाकू से रेता गला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर 21 साल की लड़की का मर्डर, मां-भाभी और भतीजे के सामने चाकू से रेता गला

घर में घुसकर 21 साल की लड़की का मर्डर, मां-भाभी और भतीजे के सामने चाकू से रेता गला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लड़की का मर्डर कर दिया।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर लड़की का मर्डर कर दिया। बुधवार रात 3 बजे बदमाशों ने घर का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद अंदर घुसे और मां-भाभी और भतीजे के सामने लड़की का गला चाकू से रेत दिया। हत्या के बाद मोहल्ले में दहशत है। लोगों ने हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

हत्या के बाद बदमाशों ने घरवालों को धमकी दी। बाद में मौके से फरार हो गए। पुलिस को अभी पता नहीं चल सका है कि हत्या क्यों हुई है। हत्या किसने की, इस बारे में परिवार और गांववालों से भी पता जुटाया जा रहा है। वारदात जिले के थाना चिलकाना एरिया में आते गांव चालाकपुर में हुई है। महकारा नाम की लड़की यहां मां, भाभी, भाई और भतीजे के साथ रहती थी।

पिता की कुछ दिन पहले हुई थी मौत

उसके पिता की कुछ दिन पहले मौत हो चुकी है। बुधवार रात को सभी लोग खाना खाने के बाद सोए थे। अलसुबह 3 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। फिर लड़की का नाम पुकारा गया। जैसे ही मां ने गेट खोला, बदमाश कमरे के अंदर घुस गए। उन लोगों ने महकारा पर हमला किया।

परिजनों ने बचाने की कोशिश की। लेकिन बदमाशों ने उनको धकेल दिया। जिसके बाद घरवालों के सामने गला रेत दिया। बदमाशों के फरार होने के बाद वे लोग महकारा को लेकर जिला अस्पताल सहारनपुर पहुंचे।

यहां लड़की की मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद लड़की के पड़ोसी ने पुलिस मौके पर बुला ली। पुलिस ने कहा कि घरवालों से पूछताछ की जा रही है। लड़की का मर्डर क्यों और किसने किया, इस बारे में अभी पता नहीं लग सका है।

पुलिस की ओर से हमलावरों के बारे में सुराग जुटाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सदर अभितेष सिंह ने ग्रामीणों से बात की है।