भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल को धन्यवाद: मायावती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल को धन्यवाद: मायावती

भारत जोड़ो यात्रा में आमंत्रित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल को धन्यवाद: मायावती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए निमंत्रण मिलने पर बहुजन समाज पार्टी


पब्लिक न्यूज़ डेक। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए निमंत्रण मिलने पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने धन्यवाद कहा है।मायावती ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा में शामिल होने की लिखी गई चिट्ठी के लिए उनका धन्यवाद।

हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नही हैं कि राहुल गांधी की इस यात्रा में बीएसपी सुप्रीमो शामिल होंगी या नहीं। मायावती ने इस बारे में ट्वीट के माध्यम से भी कोई जानकारी नहीं दी है।

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर यात्रा में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद कह चुके हैं।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा, वर्तमान में शीतकालीन अवकाश पर है और तीन जनवरी को फिर से शुरू होगी।

यात्रा तीन जनवरी की दोपहर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में प्रवेश करेगी और बागपत के मविकला गांव में रात को विश्राम करेंगी। यह चार जनवरी को उत्तर प्रदेश के शामली से गुजरेगी और पांच जनवरी की शाम पानीपत के सनौली होते हुए हरियाणा में प्रवेश करेगी।