अखिलेश को अपना नेता स्वीकार कर लिया है: शिवपाल सिंह यादव

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

अखिलेश को अपना नेता स्वीकार कर लिया है: शिवपाल सिंह यादव

अखिलेश को अपना नेता स्वीकार कर लिया है: शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को


पब्लिक न्यूज़ डेस्क- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है, पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है, अखिलेश यादव मेरे भतीजे और सपा अध्यक्ष हैं, मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया उनकी तरह मैं भी सपा का विधायक हूं, नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे और निश्चित है कि अब लंका जलेगी, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा यूपी से भाजपा को हटाने में सक्षम है, हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं।
लक्ष्य फिलहाल 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने व 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है, उन्होंने अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने पर कहा कि वह परिवार की बहू हैं और परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं।