UP में हज यात्रा के लिए रवाना होंगे 25 हजार यात्री, इन सुविधाओं का रखा गया खास ख्याल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश

UP में हज यात्रा के लिए रवाना होंगे 25 हजार यात्री, इन सुविधाओं का रखा गया खास ख्याल

UP में हज यात्रा के लिए रवाना होंगे 25 हजार यात्री, इन सुविधाओं का रखा गया खास ख्याल

उत्तर प्रदेश से इस बार लगभग 25 हजार हज यात्री यात्रा करेंगे।


पब्लिक न्यूज़ डेस्क। उत्तर प्रदेश से इस बार लगभग 25 हजार हज यात्री यात्रा करेंगे। जिसमें से 13 हजार से अधिक यात्री राजधानी लखनऊ से हैं। जबकि 12 हजार लोग राजधानी दिल्ली से यात्रा शुरू करेंगे। इस यात्रा में सभी उम्र के हज यात्री शामिल हैं।

पिछले साल कोविड-19 वजह से कम यात्री हज गए थे। इस यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गए हैं। सुबह 8 बजे हज हाउस से हज की यात्रा करने वाले यात्री रवाना होंगे। हज यात्रा की पहली उड़ान 21 मई को लखनऊ से दोपहर 12 बजे से होगी।

हज यात्रियों के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए गए हैं। जिलाधिकारी ने हज हाउस जाकर स्वयं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया हैं। सभी के लिए गर्मी को देखते हुए एसी कमरों की व्यवस्था की गयी हैं। साथ ही साथ हज हाउस में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।