पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा

पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड

पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड


आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को नशीली गोली मिली हुई चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। दोनों को बेहोश करने के बाद दुल्हन जेवर और नकदी के लेकर फरार हो गई। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि आगरा के एत्माद्दौला थाने के नगला मोहनलाल निवासी रामलखन (22) का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय की रहने वाली खुशबू के साथ हुआ था।

पुलिस के मुताबिक उन्होंने खुशबू के माता-पिता पंजाब में काम करते हैं और वो यहां अपने मामा के घर रहती थी। उन्होंने बताया कि रामलखन की मां अन्य बहुओं को लेकर शादी में अपने मायके जा रही थी तो खुशबू ने बहाना बनाकर जाने से मना कर दिया। 

रामलखन के अनुसार रात में खुशबू ने उन्हें चाय पिलाई और उसके बाद उनकी शुक्रवार सुबह जब आंख खुली तो खुशबू का कोई अता पता नहीं था। रामलखन ने शिकायत में बताया कि खुशबू अलमारी में रखे गहने और पचास हजार रुपये नकदी लेकर गायब थी।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला इंसपेक्टर संजय त्यागी के अनुसार अभी परिजनों से बात की जा रही है और दोनों ने दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मामले की जांच की जा रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।