बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ

बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए

बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए


मेरठ। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में कई प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। आइए जानते हैं, पश्चिमी यूपी में किसे टिकट मिला है और किसका टिकट बदला गया है।

ये रही पश्चिमी यूपी के प्रत्याशियों की लिस्ट
1. शामली की थानाभवन सीट से - जहीर मलिक
2. मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से - करतार सिंह भड़ाना
3. मेरठ शहर सीट से -  मोहम्मद दिलशाद
4. बागपत सीट से - अरुण कसाना

बसपा में शामिल हुए करतार भड़ाना, खतौली से लड़ेंगे चुनाव

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा का चुनाव फिर नई करवट लेगा। पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। वह खतौली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2012 में रालोद  के टिकट पर करतार खतौली से चुनाव जीत चुके हैं। बसपा ने माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन अभी नामांकन नहीं किया गया।

पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा में सक्रिय थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे पहले वह 2012 में रालोद से खतौली के विधायक रहे हैं। इसके बाद 2017 में रालोद से ही बागपत विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार बसपा के टिकट पर खतौली में फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। आचार संहिता लगने से पहले उन्होंने खतौली में कार्यक्रम किया था। तब उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। बुधवार देर शाम बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें करतार भड़ाना को खतौली से प्रत्याशी बनाया गया है।

बसपा ने पहले यहां माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व विधायक करतार भड़ाना के भाई अवतार भड़ाना पिछले चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इस बार वह रालोद के टिकट पर जेवर से चुनाव लड़ रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।